ऐश्वर्या राय बच्चन की फिल्म 'पोन्नियिन सेल्वन 2' की सिंगर रक्षिता सुरेश का मलेशिया में ऐक्सिडेंट हो गया है। सिंगर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया, "आज एक बड़ी कार दुर्घटना हो गई...उन 10 सेकेंड में मेरी पूरी ज़िंदगी मेरे सामने आ गई।" उन्होंने आगे बताया, "एयरबैग्स का शुक्रिया नहीं तो चीज़ें और बुरी हो जातीं...हम सभी ठीक हैं।"