inshorts

सिंगर शाल्मली ने अपने लॉन्ग-टर्म बॉयफ्रेंड फरहान शेख के साथ की शादी, तस्वीरें आईं सामने

सिंगर शाल्मली खोलगड़े ने अपने घर पर 22 नवंबर को हिंदू रीति-रिवाज़ों से अपने लॉन्ग-टर्म बॉयफ्रेंड फरहान शेख से शादी कर ली। मंगलवार को शाल्मली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी की तस्वीरें साझा कीं। शाल्मली-फरहान की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं और फैन्स इस कपल को शादी की खूब बधाईयां दे रहे हैं।