सिंगापुर में पढ़ाई के दौरान कई बार बेटी निसा का लोगों ने ऑटोग्राफ लिया जो अजीब है: काजोल

ऐक्ट्रेस काजोल ने 'मैशेबल इंडिया' से कहा है कि आज उनकी बेटी निसा देवगन को लोग पहचानते हैं पर जब वह छोटी थीं तो लोग उन्हें ऐक्ट्रेस तनुजा की बेटी के तौर पर इतना नहीं पहचानते थे। काजोल ने कहा, "सिंगापुर में निसा पढ़ाई कर रही थी तब कई बार लोगों ने उसे रोककर उसका ऑटोग्राफ लिया जो अजीब है।"