94वें अकैडमी अवॉर्ड्स (ऑस्कर 2022) के लिए भारत की ओर से फिल्म 'कूड़ांगल' के चयनित होने पर निर्देशक पी.एस. विनोदराज ने खुशी ज़ाहिर की है। उन्होंने कहा, "ऐसा लगता है कि 3 साल का प्रयास अब रंग ला रहा है।" बकौल विनोदराज, "उम्मीद नहीं थी कि फिल्म इस स्तर पर पहचानी जाएगी...हमने एक सिंपल फिल्म बनाने पर फोकस किया था।"