उत्तरी सिक्किम के विभिन्न स्थानों और मंगन के आसपास के इलाकों में हो रही बारिश के कारण हुए भूस्खलन के चलते मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर कम-से-कम 6 हो गई है। वहीं, इसके चलते 1,500 से ज़्यादा पर्यटक फंस गए हैं। अधिकारियों ने कहा कि भूस्खलन के कारण सड़कें अवरुद्ध हो गईं और कई मकान जलमग्न हो गए हैं।