सिख होने पर गर्व है, पगड़ी पहनकर ही फिल्में करूंगा: बॉलीवुड को लेकर पंजाबी गायक दीप मनी
पंजाबी गायक दीप मनी ने बॉलीवुड में काम करने पर कहा है, "मुझे सिख होने पर गर्व है...आऊंगा तो मैं पगड़ी के साथ ही...वर्ना ऐसा कुछ नहीं होगा।" 'पगड़ी पहनने वाले ऐक्टर्स को सीमित भूमिकाएं मिलती हैं' को लेकर उन्होंने कहा, "ऐसा नहीं है...आपको इसे कैरी करना आना चाहिए...दिलजीत पाजी (दोसांझ) की 'गुड न्यूज़' (2019) को खूब पसंद किया गया।"