सिगरेट देने से मना करने पर शख्स ने की महिला की गला रेतकर हत्या, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
दिल्ली पुलिस ने डाबरी में मुफ्त सिगरेट देने से मना करने पर जनरल स्टोर चलाने वाली एक महिला की रविवार रात नशे की हालत में धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या करने के आरोप में 45-वर्षीय शख्स को गिरफ्तार किया है। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई थी। वहीं, शख्स को स्थानीय लोगों ने पकड़कर कथित तौर पर पीटा था।