inshorts

सितंबर 2022 तक कांग्रेस कर लेगी पूर्णकालिक अध्यक्ष का चुनाव: मधुसूदन मिस्त्री

कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री ने बुधवार को कहा कि पार्टी के नए पूर्णकालिक अध्यक्ष के लिए चुनाव प्रक्रिया सितंबर 2022 तक पूरी हो जाएगी। उन्होंने कहा, मार्च के बाद से चुनाव प्रक्रिया शुरू की जाएगी। गौरतलब है कि 2019 में राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद से कांग्रेस का नेतृत्व सोनिया गांधी कर रही हैं।