कर्नाटक में विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार के लिए पहुंचे असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा है कि कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार व पार्टी के नेता सिद्धारमैया टीपू सुल्तान के परिवार के वंशज हैं। उन्होंने कहा, "मुगलों के हमले में 80,000 लोगों ने कुर्बानी दी थी। अगर कांग्रेस जीती तो कर्नाटक पीएफआई की घाटी बन जाएगी।"