'बिग बॉस' 13 की प्रतिभागी अभिनेत्री आरती सिंह ने कहा है कि सिद्धार्थ शुक्ला के देहांत से वह प्रभावित हुई हैं और इससे उनका ज़िन्दगी को लेकर दृष्टिकोण बदल गया है। आरती ने बताया कि 'बिग बॉस' के फिनाले पर उनकी सिद्धार्थ से अंतिम बार बात हुई थी। बकौल आरती, "उन्हें 2 साल तक फोन न करने का अफसोस है।"