ऐक्ट्रेस शहनाज़ गिल ने 'बॉलीवुड बबल' से कहा है कि अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद उन्होंने अपनी भावनाएं जानबूझकर छिपा ली थीं। उन्होंने कहा, "दुनिया के आगे रोने से लोग बोलेंगे कि सहानुभूति हासिल कर रही है।" बकौल शहनाज़, "लोग आपको कमज़ोर समझेंगे और...कमज़ोर नहीं बनना है। खुद अपनी परेशानियों से निपटी...अब मैं हर चीज़ के लिए...तैयार हूं।"