सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपनी मां के साथ 'लालबाग के राजा' के किए दर्शन, तस्वीरें आईं सामने

ऐक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने गुरुवार को अपनी मां के साथ मुंबई के प्रसिद्ध गणेश पंडाल 'लालबाग के राजा' के दर्शन किए जिसकी तस्वीरें बॉलीवुड फोटोग्राफर विरल भयानी ने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। तस्वीरों में सिद्धार्थ सफेद कुर्ता-पायजामा में नज़र आ रहे हैं और उन्हें व उनकी मां को भारी भीड़ के बीच दर्शन करते देखा जा सकता है।