inshorts

सिद्धार्थ शुक्ला के निधन पर अभिनेता विक्की कौशल और रितेश देशमुख ने जताया शोक

'बिग बॉस-13' के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला के निधन पर अभिनेता विक्की कौशल ने कहा है, "मैं कुछ समझ नहीं पा रहा। यह बहुत हैरान करने वाला है। उनके परिवार व दोस्तों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।" वहीं, अभिनेता रितेश देशमुख ने कहा, "उन्हें लाखों लोगों का प्यार मिला था। आपकी कमी महसूस होगी सिद्धार्थ।"