सिद्धू आज दोपहर 3 बजे पंजाब के सीएम चन्नी से मिलेंगे, कहा- चर्चा के लिए सीएम का स्वागत है
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे चुके नवजोत सिंह सिद्धू ने बताया है कि वह पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के बुलावे पर आज दोपहर 3 बजे चंडीगढ़ में उनसे मिलेंगे। सिद्धू ने कहा, "किसी भी चर्चा के लिए उनका (चन्नी) स्वागत है।" सिद्धू ने पंजाब में नई सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद इस्तीफा दिया था।