सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर अस्पताल में हुईं भर्ती, पथरी निकालने के लिए होगी सर्जरी

पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू को अमृतसर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। क्रिकेटर से राजनेता बने सिद्धू ने बताया कि कौर पिछले 2 दिन से गंभीर रूप से बीमार थीं। सिद्धू के प्रवक्ता ने बताया कि नवजोत कौर की मंगलवार को पथरी निकालने के लिए सर्जरी होगी।