सिद्धू की वजह से कांग्रेस पार्टी पंजाब में एक कॉमेडी शो बन गई है: हरसिमरत कौर

शिरोमणि अकाली दल की नेता हरसिमरत कौर बादल ने कहा है कि पंजाब में नवजोत सिंह सिद्धू के चलते कांग्रेस पार्टी कॉमेडी शो बन गई है। हरसिमरत ने कहा, "इस सब के बीच पंजाब के नागरिक पिस रहे हैं। पंजाब में राज्य द्वारा भुगतान नहीं करने के कारण प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (पीएमजेएवाई) भी निलंबित हो गई है।"