सिद्धू के बाद पंजाब कांग्रेस के 3 और पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा

पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष पद से नवजोत सिंह सिद्धू के इस्तीफे के बाद मंगलवार को ही पंजाब कांग्रेस के महासचिव योगिंदर ढींगरा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। सिद्धू के समर्थन में गौतम सेठ ने पंजाब कांग्रेस के महासचिव (प्रभारी प्रशिक्षण) पद से इस्तीफा दिया है। वहीं, पंजाब कांग्रेस के कोषाध्यक्ष गुलज़ार इंदर चहल भी पद छोड़ चुके हैं।