सिद्धू के मुकाबले नौसिखिया हैं: बरार को पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष बनाने पर पूर्व विधायक सुरजीत
पूर्व कांग्रेस विधायक सुरजीत धीमान ने अमरिंदर सिंह बरार को पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने पर नाराज़गी जताते हुए उन पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि नए पीसीसी प्रमुख टिकट बेचने के आरोपी रहे हैं और नवजोत सिंह सिद्धू (पूर्व प्रदेश अध्यक्ष) के मुकाबले नौसिखिया हैं। कांग्रेस ने सुरजीत को पार्टी से बर्खास्त कर दिया है।