सिद्धू मूसेवाला की हत्या के आरोपी ने की थी सलमान खान के घर की रेकी: पंजाब पुलिस

पंजाब पुलिस के अनुसार, सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के एक आरोपी ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के निर्देश पर सलमान खान के मुंबई स्थित घर की रेकी की थी। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि आरोपी कपिल पंडित ने पूछताछ में इसका खुलासा किया। इस साल जून में सलमान और उनके पिता को धमकी भरा पत्र मिला था।