inshorts

सिद्धू मूसेवाला की हत्या में शामिल सचिन थापन को अज़रबैजान में हिरासत में लिया गया

पंजाब पुलिस ने सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या में शामिल सचिन थापन को भारत सरकार की मदद से अज़रबैजान में हिरासत में ले लिया है। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने कहा, “(पीड़ित) परिवार को न्याय दिलाना हमारा सामूहिक प्रयास है।” बकौल रिपोर्ट, मामले का एक और आरोपी व गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई अनमोल बिश्नोई केन्या में छिपा है।