दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने पुलिस को दी गई शिकायत में कहा है कि उन्हें एक ईमेल भेजकर जान से मारने की धमकी दी गई है और उनसे पैसे की मांग की गई है। ईमेल भेजने वाले ने हिंदी में लिखा है कि सिंह को लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ के खिलाफ नहीं बोलना चाहिए।