सिनेमा की सभी शैलियों में सफल होने वाले वह इकलौते ऐक्टर हैं: धर्मेंद्र को लेकर बेटे सनी

अभिनेता सनी देओल ने अपने पिता व दिग्गज ऐक्टर धर्मेंद्र को लेकर कहा है कि वह इकलौते ऐक्टर हैं जो सिनेमा की सभी शैलियों में सफल हुए। उन्होंने कहा, "वह कभी अलग-अलग रोल निभाने से कतराए नहीं। 'सत्यकाम' हो...'चुपके चुपके', 'शोले'...'प्रतिज्ञा', 'फूल और पत्थर' या 'अनुपमा'...उन्होंने हर तरह की फिल्में कीं।" बकौल सनी, "काश...मैं उनके ज़माने में एक ऐक्टर होता।"