अभिनेत्री समांथा रुथ प्रभु ने फिल्म इंडस्ट्री में 12 वर्ष पूरे करने पर अपने प्रशंसकों को धन्यवाद कहा है। ऐक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, "लाइट्स, कैमरा, ऐक्शन और अतुलनीय पलों के इर्द-गिर्द घूमती 12 साल की यादें हैं। उम्मीद है कि सिनेमा के साथ मेरी प्रेम कहानी कभी खत्म नहीं होगी।"