सिमी ग्रेवाल ने बताया, इमरान खान को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री पद से हटाए जाने से 2 सीख मिलीं
टीवी होस्ट सिमी ग्रेवाल ने कहा है, "(इमरान खान को पाकिस्तानी प्रधानमंत्री पद से हटाए जाने से) हमें सीख मिलीं...पहली- संयुक्त विपक्ष एक लोकप्रिय पीएम को बर्खास्त कर सकता है।" उन्होंने कहा, "दूसरी सीख- आदर्शवादियों के लिए राजनीति में कोई जगह नहीं है...(मैं इमरान को 40-वर्षों से जानती हूं)...उनकी और कमियां हो सकती हैं...लेकिन भ्रष्टाचार उनमें से एक नहीं है।"