सियासी लाभ के लिए खराब किया जा रहा है माहौल: दिल्ली के जहांगीरपुरी में हुई हिंसा पर राउत
जहांगीरपुरी (दिल्ली) में हनुमान जयंती की शोभायात्रा में पथराव की घटना पर शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा है कि चुनाव में राजनीतिक फायदे के लिए जानबूझकर देश का माहौल खराब किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रामनवमी और हनुमान जयंती पर पहले कभी ऐसी घटनाएं नहीं हुईं, यह हिंदू-मुस्लिम दंगों को भड़काने के लिए किया जा रहा है।