सिर पर बल्ब वाली दुर्लभ मछली कैलिफोर्निया में तट पर बहकर आई; तस्वीर जारी की गई

एन्सिनेटस (कैलिफोर्निया) के पास स्थित तट पर नुकीले दांत और सिर पर एक बल्ब वाली दुर्लभ फुटबॉलफिश बहकर आई है। प्रशांत क्षेत्र में पाई जाने वाली यह मछली ऐंगलरफिश की सबसे बड़ी प्रजातियों में से एक है। बहकर आई मछली मादा है जो तकरीबन 13-इंच लंबी और 2.5-किलोग्राम वज़नी है। दुनियाभर में इस मछली के केवल 31 नमूने मिले हैं।