उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने सिराथू विधानसभा सीट से चुनाव हारने के बाद गुरुवार को ट्वीट किया, "सिराथू विधानसभा क्षेत्र की जनता के फैसले को विनम्रतापूर्वक स्वीकार करता हूं।" बकौल केशव, "कार्यकर्ताओं के परिश्रम के लिए आभारी हूं...जिन मतदाताओं ने वोट रूपी आशीर्वाद दिया...उनके प्रति कृतज्ञता ज्ञापित...करता हूं।" गौरतलब है, केशव 7,337 मतों से चुनाव हारे हैं।