inshorts

सिर्फ ₹11 लाख के लिए संजय राउत को गिरफ्तार कर लिया गया, कमाल है: जया बच्चन

सपा सांसद जया बच्चन ने कहा है, "सिर्फ ₹11 लाख के लिए संजय राउत को गिरफ्तार कर लिया गया, कमाल है...ये लोग मेंबर्स (विधायक-सांसद) को खरीदने में करोड़ों रुपए लगा रहे हैं।" दरअसल, ईडी ने पात्रा चॉल ज़मीन घोटाला केस में राउत को गिरफ्तार किया है और रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके घर पर तलाशी में बेहिसाब ₹11 लाख मिले थे।