हापुड़ (उत्तर प्रदेश) में मंगलवार को बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा की रैली के बाद कुछ लोगों ने कथित तौर पर पार्टी के होर्डिंग उतारे और उनकी लकड़ी को यह कहते हुए जलाने ले गए कि सिलिंडर भरवाना बहुत महंगा है। एक महिला ने कहा, "एक सिलिंडर ₹1,000 का है...हम नहीं भरवा सकते...इस लकड़ी का इस्तेमाल...घर में खाना पकाने के लिए...करेंगे।"