inshorts

सिविल एविएशन का सदस्य हूं, एटीसी रूम में दुबे के साथ गया था: देवघर एयरपोर्ट केस पर तिवारी

बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने देवघर एयरपोर्ट (झारखंड) पर नाइट टेकऑफ के लिए एटीसी पर दबाव बनाने व एटीसी कक्ष में प्रवेश करने के आरोप में केस दर्ज होने पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "निशिकांत दुबे देवघर एयरपोर्ट अथॉरिटी के चेयरमैन हैं...यह उनका कार्यक्षेत्र है...मैं उनके साथ गया था...मैं भारत सरकार के सिविल एविएशन की...स्टैंडिंग कमिटी का सदस्य हूं।"