सिसोदिया ने सीबीआई की एफआईआर के बाद एक दिन में बदले थे 4 मोबाइल: बीजेपी का दावा
बीजेपी ने कथित दिल्ली शराब नीति घोटाले को लेकर नए आरोप लगाते हुए कहा है कि दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पूरी तरह से इस भ्रष्टाचार में शामिल हैं। बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि सिसोदिया ने इस मामले में सीबीआई की एफआईआर के बाद एक दिन में चार और पिछले 2-3 महीने में 14 मोबाइल फोन बदले हैं।