सिसोदिया बोले- मुझे फंसाने के दबाव में सीबीआई अधिकारी ने की खुदकुशी; सीबीआई ने नकारा

दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का दावा है कि सीबीआई के डिप्टी लीगल एडवाइज़र जीतेंद्र कुमार पर उन्हें 'फर्ज़ी मामले' में फंसाने का दबाव डाला गया इसलिए उन्होंने खुदकुशी कर ली। बकौल सिसोदिया, केस को कानूनी रूप से मज़बूत करने का दबाव था। सीबीआई ने इसे भ्रामक बताते हुए कहा, "जीतेंद्र कुमार...का मामले की जांच से कोई लेना-देना नहीं था।"