बीजेपी सांसद मनोज तिवारी छठ समारोह पर प्रतिबंध के खिलाफ मंगलवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर प्रदर्शन में घायल हो गए जिसके बाद उन्हें सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने अस्पताल से वीडियो जारी किया है जिसमें वह बोल रहे हैं, "मुझे चोट तो लगी है...लेकिन बहुत चिंता की बात नहीं है।"