inshorts

सीएम गहलोत ने मुझे 'निकम्मा' कहा था, पर राहुल गांधी ने की मेरे धैर्य की तारीफ: सचिन पायलट

कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा है, "मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने...मेरे बारे में 'नकारा', 'निकम्मा' जैसी कई बातें कही थीं...लेकिन कुछ दिन पहले दिल्ली में राहुल गांधी ने मेरे धैर्य की...तारीफ की थी।" बकौल पायलट, "मैं उनके (गहलोत)...बयानों को अन्यथा नहीं लेता...क्योंकि वह अनुभवी, वरिष्ठ और पिता तुल्य हैं...अभी मेरा ध्यान राज्य (राजस्थान) में हमारी सरकार को...स्थिर रखने पर है।"