inshorts

सीएम चन्नी ने कहा- पंजाब में यूपी-बिहार के भैया को न घुसने दें; रिजिजू ने शेयर किया वीडियो

पंजाब के मुख्यमंत्री ने चुनाव प्रचार में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वा़ड्रा की मौजूदगी में कहा, "यूपी के, बिहार के, दिल्ली के भैया यहां आकर राज करना चाहते हैं न...उन्हें फटकने नहीं देना है।" केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने वीडियो शेयर कर लिखा, "कांग्रेस बांटकर राज करना चाहती है।" वहीं, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बयान को 'शर्मनाक' बताया।