inshorts

सीएम धामी ने उत्तराखंड और मुख्तार अब्बास नकवी व जितिन प्रसाद ने यूपी में किया मतदान

उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और गोवा में आज विधानसभा चुनाव के लिए जारी मतदान के बीच उत्तराखंड के मुख्यमंत्री और खटीमा से बीजेपी उम्मीदवार पुष्कर सिंह धामी ने अपना वोट डाला। वहीं, केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने भी रामपुर (उत्तर प्रदेश) में मतदान किया। इसके अलावा उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री जितिन प्रसाद ने शाहजहांपुर में अपना वोट डाला।