inshorts

सीएम नीतीश कुमार के काफिले पर बिहार में हुआ पथराव, 3-4 गाड़ियों के शीशे टूटे

बिहार के पटना में रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काफिले पर कुछ अज्ञात लोगों ने पथराव किया। गौरीचक इलाके में हुई इस घटना में काफिले की 3-4 गाड़ियों के शीशे टूट गए। हालांकि, घटना के वक्त नीतीश कुमार गाड़ी में मौजूद नहीं थे। बकौल रिपोर्ट्स, ये लोग कई दिनों से लापता एक युवक की हत्या को लेकर नाराज़ थे।