कोलकाता (पश्चिम बंगाल) पुलिस ने कालीघाट इलाके में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के घर के पास पार्टी के एक कार्यकर्ता के शव के साथ गुरुवार को प्रदर्शन करने को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सुकांता मजूमदार के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं, भवानीपुर उप-चुनाव के लिए बीजेपी की उम्मीदवार प्रियंका टिबरेवाल समेत अन्य नेताओं के खिलाफ भी केस दर्ज हुआ है।