सीएम ममता से पहले फिल्म देखने को कहा था: 'द केरल...' के बंगाल में बैन होने पर निर्देशक सेन

निर्देशक सुदीप्तो सेन ने 'द केरल स्टोरी' पर पश्चिम बंगाल में बैन लगाने को राजनीतिक फैसला बताया है। उन्होंने कहा, "फिल्म के कारण राज्य में कोई अप्रिय घटना नहीं घटी। मैंने उनसे (ममता) फिल्म देखने और लोगों की बातों पर भरोसा नहीं करने को कहा था।" दरअसल, मुख्यमंत्री ने कहा था, "राज्य में शांति बनाए रखने के लिए बैन लगाया।"