सीएम शिवराज की मौज़ूदगी में बीजेपी में शामिल हुए एमपी से कांग्रेस विधायक सचिन बिरला

खंडवा (मध्य प्रदेश) लोकसभा सीट पर उप-चुनाव से ठीक पहले बड़वाह से कांग्रेस विधायक सचिन बिरला रविवार को बीजेपी में शामिल हो गए। बकौल रिपोर्ट, बेड़िया (खरगौन) में आयोजित मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की एक रैली में सचिन ने बीजेपी की सदस्यता ली। वहीं, बिरला के बीजेपी में शामिल होने पर मध्य प्रदेश कांग्रेस ने इसे 'लोकतंत्र की हत्या' बताया।