सीजेआई चंद्रचूड़ ने किया मतदान, कहा- नागरिक के रूप में अपने कर्तव्य का पालन किया

दिल्ली में सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने शनिवार को लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण में मतदान किया। उन्होंने कहा, "मेरा निजी जीवन भारतीय कानून व्यवस्था और संविधान से जुड़ा हुआ है...आज मैंने अपना वोट डालकर बहुत विनम्र भाव से एक नागरिक के रूप में अपने कर्तव्य का पालन किया है।" बकौल सीजेआई, मतदान करना हर नागरिक का बड़ा कर्तव्य है।

Load More