जीएसटी परिषद की बैठक के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए बुधवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ज़ुबान फिसल गई और उन्होंने 'हॉर्स रेसिंग' पर जीएसटी को लेकर बात करते समय 'हॉर्स-ट्रेडिंग' (खरीद-फरोख्त) कह दिया। इस घटना का वीडियो वायरल हो गया है। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने ट्वीट किया, "हां निर्मला जी, हॉर्स-ट्रेडिंग पर जीएसटी लगना चाहिए।"