वरिष्ठ सीपीआई नेता अतुल कुमार अंजान (69) का शुक्रवार को लखनऊ (उत्तर प्रदेश) के एक अस्पताल में निधन हो गया। बकौल रिपोर्ट्स, वह पिछले काफी समय से कैंसर से जूझ रहे थे। वह वर्तमान में सीपीआई के राष्ट्रीय सचिव थे और उन्होंने लखनऊ यूनिवर्सिटी के छात्रसंघ के अध्यक्ष के रूप में साल 1977 में राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी।