inshorts

सीपीएम नेता की बेटी ने मायकेवालों पर लगाया नवजात बच्चा छीनने का आरोप, केरल में केस दर्ज

केरल में सीपीआई(एम) के वरिष्ठ नेता जयचंद्रन की बेटी अनुपमा ने माता-पिता पर आरोप लगाया है कि उन्होंने 1 साल पहले उसके नवजात बच्चे को उससे ज़बरदस्ती छीन लिया था। पुलिस ने जयचंद्रन समेत परिवार के 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। बकौल पुलिस, जयचंद्रन ने स्वीकार किया कि उन्होंने बच्चे को बेटी से अलग किया था।