सीबीआई के छापों के बाद गुजरात में 'आप' का वोट शेयर 4% बढ़ा: केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सीबीआई के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के आवास पर छापा मारने के बाद गुजरात में 'आप' का वोट शेयर 4% बढ़ा है। उन्होंने कहा, "अगर सिसोदिया गिरफ्तार किए जाते हैं तो यह 6% और बढ़ जाएगा।" बकौल केजरीवाल, सीबीआई के लोग कहते हैं कि उनपर सिसोदिया को गिरफ्तार करने का दबाव है।