दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सीबीआई द्वारा दिल्ली शराब नीति मामले में उनके बैंक लॉकर की तलाशी लेने पर मंगलवार को कहा, "मेरे घर पर सीबीआई की रेड में कुछ नहीं मिला था...बैंक लॉकर में भी कुछ नहीं मिला।" उन्होंने कहा, "मुझे खुशी है कि मुझे क्लीन चिट मिल गई है...सीबीआई अधिकारियों ने...अच्छे से बर्ताव किया...सत्य की जीत हुई।"