सीबीआई ने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के मौत मामले में जानकारी मांगने वाले एक आरटीआई सवाल के जवाब में अपडेट देने से इनकार कर दिया है। सीबीआई ने कहा, "मामले की जांच जारी है...और जानकारी साझा करने पर जांच प्रक्रिया बाधित हो सकती है।" गौरतलब है, सुशांत 14-जून 2020 में मुंबई स्थित अपने घर पर मृत पाए गए थे।