inshorts

सीबीआई रेड हमें डराने के लिए है: आरजेडी नेताओं के ठिकानों पर छापेमारी को लेकर राबड़ी देवी

बिहार में 2 आरजेडी नेताओं के ठिकानों पर सीबीआई रेड को लेकर आरजेडी नेता राबड़ी देवी ने कहा, "छापेमारी डराने के लिए है...हम डरने वाले नहीं हैं...(रेड) आज पहली बार नहीं हो रही है।" उन्होंने कहा, "हमारे पास बहुमत है...वे (बीजेपी) डरे हुए हैं...नीतीश कुमार के नेतृत्व में नई सरकार बन रही है...बीजेपी को छोड़कर सभी पार्टी हमारे साथ हैं।"