सीसीटीवी फुटेज में दिखेगा एनसीबी ने रखी थी चरस: ज़मानत याचिका में आर्यन का दोस्त मर्चेंट

मुंबई क्रूज़ ड्रग्स केस में एनसीबी द्वारा गिरफ्तार आर्यन खान के दोस्त अरबाज़ मर्चेंट ने ज़मानत याचिका में 2 अक्टूबर की इंटरनैशनल टर्मिनल, ग्रीन गेट, मुंबई पोर्ट ट्रस्ट के सुबह 11:30 बजे से रात 8:30 बजे की सीसीटीवी फुटेज मांगी है। मर्चेंट के अनुसार, फुटेज में दिखेगा कि उनके पास चरस नहीं मिली थी और एनसीबी ने उन्हें फंसाया था।