सुकेश की आपराधिक छवि के बारे में जानती थीं जैकलीन, फिर भी वित्तीय लेनदेन में दिया साथ: ईडी
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े ₹200 करोड़ के मनी लॉन्डरिंग केस की अपनी चार्जशीट में कहा है कि अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस को सुकेश की आपराधिक पृष्ठभूमि के बारे में पहले से पता था। ईडी ने चार्जशीट में कहा, “वह (जैकलीन) जानबूझकर उसकी (सुकेश) आपराधिक छवि को नज़रअंदाज़ करती रहीं और उसके वित्तीय लेनदेनों में साथ दिया।”